रुड़की,22 मार्च (आरएनएस)। कस्बे से कुछ दूरी पर इकबालपुर मार्ग स्थित संजीवनी नर्सिंग एवं फार्मेसी कॉलेज में वर्ष 2026 का वार्षिकोत्सव व अभिनंदन कार्यक्रम उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। रविवार को कॉलेज परिसर में दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस दौरान संस्थान की प्रगति और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की गई तथा मुख्य अतिथि का फूलमाला व स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया। मदन कौशिक ने अपने संबोधन में संस्थान की सराहना करते हुए कहा कि कस्बे में रहकर भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना बड़ी बात है। उन्होंने कहा कि नर्सिंग व स्वास्थ्य क्षेत्र में सेवा भाव सबसे महत्वपूर्ण होता है और छात्रों को इसी भावना के साथ कार्य करना चाहिए। कार्यक्रम में शिक्षा व समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया। संस्थान के सीईओ डॉ. राकेश त्रिपाठी व निदेशक डॉ. दिनेश त्रिपाठी ने कॉलेज की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्षा किरण चौधरी, पूर्व राज्य मंत्री डॉ. गौरव चौधरी, जेपी मिश्र, डॉ. मनीषा ध्यानी, सुशील त्यागी, अल्का त्रिपाठी, सीमा, निधि, नवनीत शर्मा, शुभम, सुबोध सैनी, यशवीर सिंह, पवन तोमर व यशपाल शर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

