रुड़की,22 मार्च (आरएनएस)। । इंस्टीट्यूट स्पोर्ट्स काउंसिल के तत्वावधान में रविवार को आईआईटी रुड़की हाफ मैराथन 2026 का भव्य और सफल आयोजन किया गया। इस आयोजन में देश के विभिन्न राज्यों से आए 1300 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। मैराथन में 21 किमी (ओपन पुरुष), 11 किमी (ओपन महिला), 11 किमी (50 वर्ष से अधिक पुरुष) और पांच किमी (40 वर्ष से अधिक महिला) श्रेणियों में प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। दौड़ का मार्ग लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम, आईआईटी रुड़की से कलियर तक और वापस रखा गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की (आईएएस) एवं छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. बरजीव त्यागी ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन करते हुए फिटनेस और सामुदायिक सहभागिता के महत्व पर जोर दिया। आयोजन में लगभग 1000 पुरुष एवं 300 महिला प्रतिभागियों ने भाग लिया, जो खेलों में बढ़ती समावेशिता को दर्शाता है। इस मौके पर क्रीड़ा अधिकारी डॉ. आलोक कुमार पांडेय, प्रो. बरजीव त्यागी, प्रो. इंद्रवीर सिंह, प्रो. पीके झा, प्रो. नागेंद्र कुमार, प्रो. अजंता गोस्वामी, प्रो. भानु प्रकाश, प्रो. तरुण शर्मा, डॉ. मुकेश चौधरे, डॉ. आशीष, डॉ. प्रमोद, डॉ. हेमा पंत, लक्ष्मण यादव, शानू चोपड़ा, प्रकाश बोरो, सुचित्रा राही आदि मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

