देहरादून,22 मार्च (आरएनएस)। पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र के ब्राह्मणवाला में कारोबारी के घर के बाहर से करीब दो लाख रुपये कीमत की बिजली की केबल चोरी हो गई। उदय विहार, ब्राह्मणवाला निवासी हरीश कुमार उनियाल अपने घर से ही सोलर का व्यवसाय करते हैं। 21 मार्च की तड़के करीब चार से सवा पांच बजे के बीच अज्ञात चोरों ने घर के पास रखी 110 मीटर लंबी आर्मर्ड केबल चोरी की। चोरी का पता चलने पर जब पीडि़त ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो उसमें दो महिलाओं समेत पांच आरोपी केबल चुराते दिखे। इंस्पेक्टर पटेलनगर सीबीएस अधिकारी ने बताया कि शिकायत पर शनिवार को मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

