ऋषिकेश,22 मार्च (आरएनएस)। लोक कल्याण समिति प्रतीतनगर के तत्वाधान में आगामी 26 मार्च को मिनी मैराथन व शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिसमें श्यामपुर क्षेत्र की ग्रामीण प्रतिभाओं को शिरकत करने का मौका मिलेगा। रविवार को समिति के सचिव नरेश थपलियाल ने बताया कि स्वच्छता, नशा मुक्त समाज आदि का संदेश देते हुए प्रतीतनगर में गुरूवार 26 मार्च को मिनी मैराथन और शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगितां में ग्रामीण क्षेत्र हरिपुरकलां, छिदररवाला, और श्यामपुर के प्रतिभागी ही प्रतिभाग कर सकेंगे। जो क्षेत्र में जन जागरूकता संदेश भी देंगे। इसको लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। हनुमान चौक से शुरू होने वाली लगभग 5 किमी मिनी मैराथन दौड़ बीईजी मार्ग से होते हुए रामलीला चौक पर सम्पन होगी। इसके बाद शतरंज प्रतियोगिता कराई जाएगी। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। मौके पर ग्राम प्रधान राजेश जुगलान, मुकेश तिवाड़ी, बीरेंद्र नौटियाल, बालेंद्र सिंह, राजेंद्र रतूड़ी, अंजू बडोला आदि उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

