ऋषिकेश,22 मार्च (आरएनएस)। गढ़ महिला उत्थान समिति की ओर से रविवार को क्षेत्र की महिलाओं को मां कुंजापुरी मंदिर की यात्रा कराई गई। इस दौरान महिलाओं ने मां कुंजापुरी मंदिर के दर्शन किए। खैरी खुर्द ठाकुरपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान यात्रा संयोजक जयेंद्र रमोला ने हरी झंडी दिखाकर क्षेत्रीय महिलाओं से भरी बस को सिद्धपीठ मां कुंजापुरी मंदिर के लिए रवाना किया। उन्होंने कहा कि नवरात्र के मौके पर गढ़ महिला उत्थान समिति द्वारा महिलाओं को देवी दर्शन की निशुल्क यात्रा करवाई जा रही है, जो सराहनीय है। समिति द्वारा निरंतर ऐसे पुण्य और सराहनीय कार्य किए जा रहे हैं, जिससे महिलाओं को मां भगवती के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। समाज में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और उन्हें धार्मिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने का यह एक अच्छा प्रयास है। समिति अध्यक्ष कुसुमलता शर्मा ने कहा कि समिति का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के साथ साथ महिलाओं के माध्यम से संस्कृति और परंपराओं को आने वाली पीढ़ी तक पहुंचाना है। सचिव कृष्णा जयेन्द्र रमोला ने कहा कि समिति लगातार महिलाओं को समय-समय पर देवी-देवताओं के पवित्र धामों के दर्शन करवाने के लिये निशुल्क यात्राओं का आयोजन किया जा रहा है। ऐसी यात्राओं से महिलाओं में आस्था, एकता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। आगे भी समिति इसी तरह महिलाओं को धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों से जोडऩे का कार्य करती रहेगी। इस दौरान महिलाओं ने कुंजापुरी मंदिर का निशुल्क दर्शन किया। मौके पर ग्राम प्रधान शकुंतला बिष्ट, उमा ओबेरॉय, ईशा चौहान, पूर्व प्रधान विजयराम पेटवाल, हर्षपति सेमवाल, पूर्व उपप्रधान रोहित नेगी, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य गजेन्द्र गुसांई, विजयपाल पंवार, रीना चौहान आदि उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

