ऋषिकेश,22 मार्च (आरएनएस)। नगर क्षेत्र में संचालित गैस एजेंसियों में कॉर्मिशयल गैस की किल्लत बनी हुई है, जिससे होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा और फूड स्टॉल संचालकों की परेशानियां बढ़ी हुई हैं। धार्मिक संस्थाओं ने अन्न क्षेत्र को जारी रखने के लिए वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों का रूख जरूर किया है, लेकिन व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में गैस की कमी से संचालक परेशान हैं। उन्हें आर्थिक संकट का डर सता रहा है। पूर्ति विभाग के मुताबिक ऋषिकेश व आसपास ग्रामीण क्षेत्र में दस गैस एजेंसियां हैं। इनमें 1,790 उपभोक्ता कॉर्मिशयल हैं। सप्ताहभर पहले से सरकार ने व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के लिए कॉर्मिशयल सिलेंडर की संख्या को निर्धारित किया था। इसके बाद से व्यवसायिक प्रतिष्ठान संचालकों के चेहरों पर हल्की मुस्कान जरूरी दिखी थी, मगर एजेंसियों में कॉर्मिशयल सिलेंडरों को स्टॉक कम होने की वजह से उन्हें निर्धारित गैस भी नहीं मिल पा रही है। हरिद्वार रोड पर फूड स्टॉल चलाने देवेश नेगी ने बताया कि गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है, जिसके चलते काम करना ही मुश्किल हो गया है। इसी तरह से चलता रहा, तो परिवार का भरण पोषण की समस्या खड़ी हो जाएगी।बाइपास रोड पर ढाबा चलाने वाले विरेंद्र सिंह ने बताया कि कॉर्मिशयल सिलेंडर की किल्लत से परेशानी बढ़ गई है। रायवाला गैस एजेंसी के संचालक कमल नेगी ने बताया कि फिलहाल कॉर्मिशयल सिलेंडरों की कमी बनी हुई है। वहीं, घरेलू उपभोक्ताओं को भी बुकिंग के बावजूद समय पर गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। एजेंसियों में बढ़ते बैकलॉग की वजह से घरेलू उपभोक्ताओं को भी ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोतों का रूख करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। पूर्ति निरीक्षक शिवमोहन भट्ट ने बताया कि एजेंसियों की निगरानी की जा रही है। उपलब्धता के अनुसार एजेंसियां सिलेंडरों की सप्लाई कर भी रही है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

