ऋषिकेश,22 मार्च (आरएनएस)। स्टैंड अप कॉमेडियन और प्रसिद्ध हास्य कवि विनोद पाल पूर्णानंद घाट जानकीपुल में होनी वाली महिला गंगा आरती में पधारे। उन्होंने गंगा आरती की और विश्व शांति की कामना की। उन्होंने कविताओं की प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को हंसा हंसा कर लोट पोट किया। रविवार को संध्याकाल के समय ऋषिकेश गंगा आरती ट्रस्ट पूर्णानंद घाट जानकीपुल में होने वाली गंगा आरती में प्रसिद्ध हास्य कवि विनोद पाल पहुंचे। उन्होंने कहा कि महिलाओं द्वारा की जाने वाली गंगा आरती की सराहना की।उन्होंने कहा कि गंगा आरती से मन को शांति और एक नई ऊर्जा का अहसास होता है। उन्होंने श्रद्धालुओं को कविताएं भी सुनाई। उन्होंने मैं अपनी पत्नी के पैर छू कर आया हूं…, जब गया लड़की देखने तो वहां का नजारा देख.. आदि कविताओं की प्रस्तुतियां दी। सास पत्नी पर हास्य कविता सुन महिलाएं व अन्य श्रद्धालु हंसते-हंसते लोटपोट हो गए। मौके पर महिला गंगा आरती ट्रस्ट पूर्णानंद घाट के अध्यक्ष हरिओम शर्मा, डॉ. ज्योति शर्मा, आचार्य सोनिया राज, पूनम रावत, अंजना उनियाल, पुष्पा शर्मा, वंदना नेगी, गायत्री, प्रमिला रजनी रावत आदि उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

