कोटद्वार,22 मार्च (आरएनएस)। दि लोनी अरबन मल्टी स्टेट क्रेडिट एंड थ्रिफ्ट को-ऑपरेटिव सोसाइटी (एलयूसीसी) के धोखाधड़ी के शिकार पीडि़तों ने रविवार को 259वें दिन भी तहसील में नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन किया। रविवार को तहसील में एकत्र होकर एलयूसीसी ठगी पीडि़तों ने नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन किया। पीडि़तों ने कंपनी संचालक को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने और उन्हें उनकी डूबी हुई रकम वापस लौटाने की मांग की। धरने पर बैठने वालों में सुनीता रावत, बबीता रावत, रीता, सरोज गौड़, संदीप रावत, सुरेश नेगी, राजेंद्र भंडारी, सुरेंद्र सिंह, हरेंद्र रावत आदि शामिल रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

