कोटद्वार,22 मार्च (आरएनएस)। पूर्व सैनिक संघर्ष समिति की कार्यकारिणी की बैठक में समिति के स्थापना दिवस मनाने समिति के आय-व्यय और प्रबंधन सहित अनेक प्रस्तावों पर चर्चा की गई। बैठक में घरेलू गैस सिलिंडर समान रूप से वितरण करने, पूर्व सैनिकों को नगर निगम में गृह कर से छूट देने के लिए शासन-प्रशासन को पत्र लिखने पर सहमति बनी। बैठक में लालढांग-चिल्लरखाल मार्ग पर व्यावसायिक वाहनों की आवाजाही पर लगे प्रतिबंध के विरोध में विशाल रैली निकालने का निर्णय भी लिया गया। समिति के अध्यक्ष महेंद्रपाल सिंह रावत की अध्यक्षता में हुई बैठक में देवेंद्र सिंह रावत, राजेश सिंह बिष्ट, सुभाष कुकरेती, अनसूया प्रसाद सेमवाल, मदन सिंह नेगआदि मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

