कोटद्वार,22 मार्च (आरएनएस)। रोटरी क्लब कोटद्वार ने रोटरी मंडल 3100 के सहयोग से सिद्धबली मंदिर व शिव मंदिर घराट में जनसेवार्थ शीतल जल की दो मशीनों का संचालन शुरू किया। रविवार को श्री सिद्धबली मंदिर परिसर में हुए कार्यक्रम में मंदिर समिति के अध्यक्ष डॉ. जेपी ध्यानी व रोटरी अध्यक्ष ऋषि ऐरन ने फीता काटकर मशीनों का संचालन शुरू किया। डॉ. जेपी ध्यानी ने रोटरी क्लब का आभार व्यक्त किया। अध्यक्ष ऋषि ऐरन ने बताया कि रोटरी मंडल 3100 के मंडलाध्यक्ष नितिन अग्रवाल के सहयोग से दो वाटर कूलर जनता को समर्पित किए गए हैं। वाईपी गिलरा,अनीत चावला, विजय कुमार माहेश्वरी, इनरव्हील क्लब पिंक की अध्यक्ष शिल्पी अग्रवाल ने भी विचार रखे। इस दौरान बीना रावत, अशोक अग्रवाल, राजेश गुप्ता, अमित अग्रवाल, धनेश अग्रवाल, प्रतिभा गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

