कोटद्वार,22 मार्च (आरएनएस)। सातवीं जूनियर बालक/बालिका राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में कोटद्वार के चार बॉक्सर उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह प्रतियोगिता चार से 11 अप्रैल तक महाराष्ट्र के नागपुर में खेली जाएगी। स्टेडियम इंचार्ज और बॉक्सिंग कोच श्याम सिंह डांगी ने बताया कि जूनियर बालक/बालिका राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए उत्तराखंड राज्य का चयन ट्रायल शनिवार को रुद्रपुर उधम सिंह नगर में आयोजित हुआ। इस चयन ट्रायल में कोटद्वार के प्रत्यूष डोभाल ने 57 से 60 किग्रा भार वर्ग में, राज सिंह ने 60 से 63 किग्रा. भार वर्ग में और अभय धामी ने 63 से 66 किग्रा. भार वर्ग में नेशनल के लिए अपना स्थान पक्का किया। इस चयन ट्रायल में मयंक पंत, अंश बेदवाल, कृष्णा, शालनी, युवराज आर्या ने भी प्रतिभाग किया। जिला क्रीड़ा अधिकारी जयवीर सिंह रावत, वरिष्ठ सहायक शिवम सिंह रावत, स्टेडियम के सभी कोचों और खेल प्रेमियों ने अपनी शुभकामनाएं देते हुए चयनित खिलाडिय़ों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

