अल्मोड़ा,23 मार्च (आरएनएस)। जनगणना-2027 की तैयारियों के तहत जनपद में तैनात 40 फील्ड ट्रेनर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सोमवार से कलेक्ट्रेट सभागार में शुरू हो गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र ने किया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जिसकी सफलता प्रशिक्षित और सक्षम कार्मिकों पर निर्भर करती है। उन्होंने फील्ड ट्रेनर्स से प्रशिक्षण को गंभीरता से लेने और अपने दायित्वों का निर्वहन निष्ठा व दक्षता के साथ करने की अपेक्षा जताई। प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर के.एन. तिवारी और जनगणना निदेशालय से आए तकनीकी सहायक शुभम वर्मा ने प्रतिभागियों को जनगणना की प्रक्रियाओं, डेटा संकलन, डिजिटल उपकरणों के उपयोग सहित अन्य आवश्यक पहलुओं की जानकारी दी। तीन दिवसीय प्रशिक्षण में फील्ड स्तर पर आने वाली संभावित चुनौतियों और उनके समाधान पर भी चर्चा की जा रही है, ताकि जनगणना-2027 का कार्य सुव्यवस्थित और प्रभावी ढंग से संपन्न कराया जा सके।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

