पिथौरागढ़,23 मार्च (आरएनएस)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधायक भवन जौलजीबी में जागरूकता शिविर का आयोजन हुआ। इस दौरान विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव मंजू देवी ने राजी जनजाति समुदाय की महिलाओं को उनके विधिक अधिकार, नालसा योजना 2025, राजी समुदायों के लिए कानूनी जागरूकता पैदा करने, कानूनी सहायता सेवाएं प्रदान करने, सरकारी योजनाओं व निशुल्क विधिक सेवाओं के बारे में जानकारी दी। साथ ही शिक्षा का अधिकार अधिनियम, घरेलू हिंसा अधिनियम, वनाधिकार कानून सहित अन्य विषयों पर जानकारी दी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

