रुड़की,23 मार्च (आरएनएस)। चैत्र नवरात्र की पंचमी पर सोमवार को मां दुर्गा के पांचवें स्वरूप मां स्कंदमाता की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पहुंचकर भक्ति भाव से मां स्कंदमाता के शक्ति स्वरूप की पूजा की। क्षेत्र के मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। ज्योतिषाचार्य संदीप भारद्वाज शास्त्री और पंडित अरविंद शर्मा ने बताया कि ग्रंथों के अनुसार नवदुर्गा की पांचवीं शक्ति स्कंदमाता हैं। इनकी पूजा केसरयुक्त चंदन और सफेद वस्त्रों से की जाती है। इस दिन माता के श्रृंगार में विभिन्न आभूषण अर्पित किए जाते हैं, जिससे मां प्रसन्न होती हैं और लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। देवी मंदिरों में पंचमी के अवसर पर भक्तों द्वारा माता को विशेष श्रृंगार भेंट किया गया। देर रात तक मंदिरों में मां की सेवा में गाए जाने वाले जसगीत गूंजते रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

