रुड़की,23 मार्च (आरएनएस)। एक युवक ने सोशल मीडिया पर एक महिला नेत्री पर अशोभनीय टिप्पणी कर दी। महिला ने विरोध किया तो युवक धमकी देने लगा। महिला नेत्री की शिकायत पर पुलिस ने युवक को कोतवाली बुलाकर पूछताछ की। इसके बाद युवक ने अपनी गलती मानते हुए माफी मांगी। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी एक महिला नेत्री ने तहरीर देकर बताया कि उनके घर पास ही एक युवक रहता है। वह आए दिन आते-जाते लोगों पर अशोभनीय टिप्पणी करता है। उन्होंने युवक को कई बार समझाया लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया और उनसे रंजिश रखने लगा।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

