रुड़की,23 मार्च (आरएनएस)। झबरेड़ा-मंगलौर मार्ग पर ग्राम कुशालीपुर के पास एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से स्कूटी सवार तीन युवतियां घायल हो गईं। घायलों को उपचार के लिए रुड़की के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के एक गांव की तीन युवतियां एक ही स्कूटी पर सवार होकर झबरेड़ा बाजार में सामान लेने आई थी। सामान लेकर वापस घर लौटते समय कुशालीपुर के पास पीछे से आ रही तेज गति की कार ने ओवरटेक कर स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही स्कूटी असंतुलित होकर गिर गई और तीनों युवतियां सड़क पर गिरकर घायल हो गईं।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

