रुड़की,23 मार्च (आरएनएस)। संदिग्ध परिस्थितियों में महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, बीती देररात डाडा जलालपुर में 35 वर्षीय विवाहिता ने जहरीला पदार्थ गटक लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

