रुड़की,23 मार्च (आरएनएस)। रामनगर के श्री राम मंदिर में सनातन धर्म सभा की ओर से कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान प्रदीप बत्रा ने श्री राम मंदिर, शिव चौक और रामनगर गुरुद्वारे में शहर की उन्नति की कामना की। कार्यक्रम का संचालन सतीश कालरा ने किया। रामजी भटेजा, पंकज सतीजा ने बत्रा को कैबिनेट में स्थान मिलने पर खुशी जताई। इस अवसर पर शोभाराम प्रजापति, गौरव कौशिक, गुलशन अनेजा, रत्नाकर शर्मा, धर्मपाल लखानी, संजीव अरोड़ा, रवि भटेजा, इंद्रेश पुष्करणा, गगन आहूजा, दीपक बत्रा, संजीव मेहंदी रत्ता आदि मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

