रुड़की,23 मार्च (आरएनएस)। एक शिक्षण संस्थान की करोड़ों रुपये की भूमि को फर्जी तरीके से बेचने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले में एक ग्रामीण ने अपने साथियों के साथ कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, टोल प्लाजा के समीप बीडी इंटर कॉलेज की करीब आठ बीघा जमीन है। आरोप है कि कुछ लोगों ने फर्जी तरीके से संस्था की समिति बनाकर इस भूमि को बेच दिया।इस मामले में चुडिय़ाला निवासी सुधीर त्यागी ने अपने साथियों के साथ कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। तहरीर में आरोप लगाया गया कि दुष्यंत कुमार निवासी चुडिय़ाला समेत अन्य लोगों ने फर्जी समिति बनाकर जमीन का सौदा किया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

