रुड़की,23 मार्च (आरएनएस)। जसवावाला मार्ग पर सोमवार को सड़क हादसे में बाइक सवार बुजुर्ग महिला की मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने शव रखकर काफी देर तक घटनास्थल पर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन शांत हुए।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

