रुड़की,23 मार्च (आरएनएस)। भगत सिंह एकेडमी द्वारा सोमवार को एक भव्य 6 किलोमीटर क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के सैकड़ों युवाओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लेकर अपनी खेल भावना का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ गुरुकुल रोड स्थित कृषि मंडी से हरी झंडी दिखाकर किया गया। दौड़ इकबालपुर मार्ग स्थित पुलिस थाने से होते हुए वापस कृषि मंडी पर संपन्न हुई। शांतिपूर्ण और निर्बाध आयोजन के लिए थाना अध्यक्ष अजय शाह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सुबह से ही मार्ग को वाहनों से मुक्त रखा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक विरेंद्र जाती और डॉ. हर्ष दौलत ने विजेताओं को सम्मानित किया। कहा कि खेल न केवल शरीर को स्वस्थ रखते हैं, बल्कि युवाओं में अनुशासन और टीम भावना का संचार भी करते हैं। इस अवसर पर डॉ. दिनेश कुमार त्रिपाठी, सचिन झबरेड़ी, सुबोध सैनी, विश्वास पवार, कार्तिक पवार, अंकित कोहली, तेजस और विपुल प्रजापति आदि मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

