रुड़की,23 मार्च (आरएनएस)। अंबर तालाब की कश्यप धर्मशाला में पांच अप्रैल को महर्षि कश्यप जयंती पर शोभायात्रा की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। कश्यप समाज के अध्यक्ष अरविंद कश्यप ने कहा कि समाज से गरीब बच्चा पढ़ाई करना चाहता है तो उसकी पूरी मदद करेंगे। उन्होंने कहा कि जयंती पर समाज के मेधावी बच्चों को सम्मानित भी किया जाएगा। बैठक में संजय कश्यप, राजीव कश्यप, पुनीत कश्यप, सुमित कश्यप, सुरेश वर्मा, संदीप कश्यप, सचिन कश्यप आदि मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

