रुड़की,23 मार्च (आरएनएस)। चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा ने शक्ति पूजन कार्यक्रम के तहत सोमवार को सुभाष नगर मंडल का कार्यक्रम पनियाला रोड माड़ी मंदिर में आयोजित किया। इस अवसर पर महिलाओं ने मां भगवती दुर्गा की आराधना कर भजन-कीर्तन और कन्या पूजन किया। कार्यक्रम में भक्तिमय माहौल के बीच माता रानी के गुणगान के साथ अम्बे मां दुर्गा की आरती की गई, जिसके पश्चात कन्याओं का पूजन कर उन्हें प्रसाद बांटा गया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

