रुड़की,23 मार्च (आरएनएस)। कस्बे में ऊर्जा निगम की टीम ने बिजली के बकाया बिल जमा नहीं होने पर 65 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए। साथ ही जल्द बिल जमा करने की चेतावनी भी दी। सोमवार को बिजलीघर पर तैनात जेई के नेतृत्व में ऊर्जा निगम की टीम ने शाहपुर, मखनपुर, कस्बा भगवानपुर समेत कई गांवों में छापेमारी की। इस दौरान 5000 रुपये से अधिक बकाया बिल होने पर उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने की कार्रवाई शुरू की गई। जैसे ही कनेक्शन काटे जाने लगे, लोगों में हड़कंप मच गया। न्होंने बताया कि टीम के माध्यम से उपभोक्ताओं को जल्द से जल्द बकाया बिल जमा करने के लिए चेतावनी भी दी गई है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

