रुड़की,23 मार्च (आरएनएस)। एक महिला ने पति पर एटीएम कार्ड चोरी कर खाते से लाखों रुपये की रकम निकालकर जुए में उड़ाने का आरोप लगाया है। आरोप लगाया कि विरोध करने पर पति ने मारपीट कर घर से निकाल दिया और उसके जेवर भी छीन लिए हैं। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई मांग की है। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के मकतूलपुरी निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि करीब चार साल पूर्व उसकी शादी हुई थी। शादी के कुछ दिनों तक पति का व्यवहार सही रहा लेकिन बाद में पति रोजाना शराब पीकर घर आने लगे और जुआ भी खेलने लगे। विरोध करने पर पति ने मारपीट करना शुरू कर दी।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

