उत्तरकाशी,23 मार्च (आरएनएस)। लोनिवि विश्राम गृह परिसर मोरी में नई व्यापार मंडल कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष कबूल सिंह पंवार की उपस्थिति में अध्यक्ष पद के लिए ममतेश नेगी, महामंत्री पद पर हिमांशु रावत, संरक्षक पद के लिए गुमान सिंह पंवार और बालकराम कोठारी ने शपथ ली। इसके अलावा उपाध्यक्ष प्रमोद जैन व अनिक रावत, कोषाध्यक्ष शंकर भट्ट, मंत्री किरण प्रकाश, संगठन मंत्री सुनील रावत व प्रचार मंत्री सचिन सहित कार्यकारिणी सदस्य नीरज नेगी, राधेश्याम, कुलदीप राणा, ऋषभ राठौर और रोहित पाल ने भी पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। समारोह में प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह असवाल एवं प्रदेश संगठन मंत्री तिलक रमोला मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। समारोह में विजय रांगड़, गुमान सिंह, गजेंद्र सिंह, बालक राम कोठारी उपस्थित रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

