श्रावस्ती 23 मार्च (आरएनएस )। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे प्रभावी नियंत्रण व कार्यवाही साथ ही महिला सम्बन्धी अपराधों की रोकथाम के सम्बन्ध में दिए गए आदेश व निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश चंद्र उत्तम व क्षेत्राधिकारी इकौना भरत पासवान के कुशल पर्वेक्षण में थानाध्यक्ष सोनवा विसुनदेव पाण्डेय के नेतृत्व मे मय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 33/26 धारा 137(2),352, 351(3), 87 बीएनएस 11/12 पाक्सो एक्ट व 3(1)द, ध , 3(2)(अ) ैब्ध्ैज् ।बज थाना सोनवा में वांछित/नामजद अभियुक्त फिरोज पुत्र मुंशरीफ नि0 बहुबुलिया थाना रिसिया जनपद बहराइच को गौरीडिहवा मोड़ बहदग्राम तुलसीपुर के पास से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की गई।
वादिनी द्वारा थाना सोनवा पर उपस्थित होकर प्रार्थना पत्र दिया गया कि विपक्षी फिरोज द्वारा अन्य विपक्षियों के सहयोग से वादिनी की नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने व विरोध करने पर विपक्षी फिरोज ने जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी तथा वादिनी की लडकी को छोड़ कर भाग गया। प्रार्थना पत्र के आधार पर मु0अ0सं0 033/2026 धारा 137(2), 352, 351(3) बीएनएस तथा 3(1)द,ध व 3(2)अं एससी एसटी एक्ट पंजीकृत किया गया। साक्ष्य संकलन के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 87 बीएनएस, 11/12 पाक्सो एक्ट, 3(1)द,ध व 3(2)अ एससी एसटी एक्ट की बढोत्तरी की गयी। जिसके क्रम में थाना सोनवा पुलिस द्वारा अभियुक्त फिरोज उपरोक्त को दिनांक 22.03.2026 को गिरफ्तार किया गया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

