-बिना अवकाश अनुपस्थित रहने वाले विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता का वेतन रोकने का निर्देश
सोहावल-अयोध्या 23 मार्च (आरएनएस)। सोमवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर सोहावल तहसील में जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे और एसएसपी गौरव ग्रोवर ने जनता की फरियाद सुनी। बिना अवकाश अनुपस्थित रहने वाले विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता रोहित जैन का वेतन रोकने का निर्देश दिया है। दिवस में कुल 140 मामले सामने आए जिनमें से चार शिकायतों का निस्तारण मौके पर कर दिया गया दिवस पर सुनवाई के दौरान धमसा दीन पुत्र टेकई निवासी पिरखौली की विद्युत विभाग के विरुद्ध 47 वीं बार की गई शिकायत की पूछताछ पर गैर हाजिर मिले क्षेत्रीय अधिशाषी अभियंता के विरुद्ध एक दिन का वेतन काटने का निर्देश देते हुए जिलाधिकारी ने कड़ा रुख दिखाया। भाकियू नेता फरीद अहमद ने करोणों रूपये की लागत से कागजों में बन कर तैयार हुई पानी की टंकी आज तक न चलने वाली पुराने पानी टंकी की शिकायत की जाँच पर जल निगम के अभियंता को कड़ी फटकार लगाई और पूरी जांच रिपोर्ट देने का निर्देश दिया। दोपहर बारह बजे पहुंचे जिले के दोनों जिम्मेदार अधिकारियों के सामने शिकायत दर्ज करने वालों में सबसे ज्यादा राजस्व विभाग के मामले रहे।जिन्हें टीम बनाकर जांच करने का निर्देश जारी किया गया। पुलिस, बिजली और भूमि पर अवैध कब्जेदारों से जुड़ी शिकायतें ज्यादा सामने आईं। जिन्हें लेकर विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया । मौजूद अन्य लोगों में उप जिलाधिकारी सविता , सीओ सदर अरविंद सोनकर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी अयोध्या देवेन्द्र कुमार भिटोरिया नायब तहसीलदार रेशू जैन, राजस्व निरीक्षक, संबंधित थानों के निरीक्षक सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

