सोहावल-अयोध्या 23 मार्च (आरएनएस)। विकास खण्ड क्षेत्र के बड़ागांव मुस्तफाबाद में बांटे गए पशु सेट के निर्माण में हुई घपलेबाजी को लेकर सोमवार को आयोजित जिला अधिकारी के संपूर्ण समाधान दिवस पर भी शिकायत दर्ज कराई गई और मामला गूँजता रहा। यहां के निवासी लाल जी उर्फ मुनि देव तिवारी पुत्र केदार नाथ तिवारी व अंजू पत्नी जितेंद्र तिवारी के नाम पशु सेट का आवंटन हुआ और इससे जुड़े लाखों रुपए की धनराशि लेकर हड़प कर ली गई।पशु सेट का निर्माण आज तक नहीं हुआ।मामला वित्तीय वर्ष 2020-21 का है। इसकी शिकायत करते हुए करेरु निवासी राजेंद्र तिवारी ने जिलाधिकारी से जांच एवं कार्रवाई की मांग की है। मामला गंभीर प्रकरण देखते हुए जिलाधिकारी ने पूरी जांच और कार्रवाई का निर्देश डीसी मनरेगा को दिया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

