रुदौली-अयोध्या 23 मार्च (आरएनएस)। मां कामाख्या महोत्सव 2026 के अंतर्गत मां कामाख्या राष्ट्र रक्षक सम्मान 2026 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीनिवास मूर्ति (संस्थापक योग भारती हिमाचल) रह। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक रूप से दीप प्रज्ज्वलन के साथ की गई, जिसके बाद राष्ट्र रक्षकों के सम्मान का सिलसिला आरंभ हुआ। इस अवसर पर देश की रक्षा में अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीद के परिजन तथा पुलिस विभाग में उत्कृष्ट सेवा देने वाले कर्मियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कुल 3 शहीद के परिजन व 21 पुलिस विभाग के कर्मियों को सम्मानित कर उनके साहस, कर्तव्यनिष्ठा एवं राष्ट्र सेवा के प्रति समर्पण को नमन किया गया। उपस्थित अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे वीरों का सम्मान करना समाज के लिए गौरव की बात है और यह आने वाली पीढिय़ों को प्रेरणा देता है। कार्यक्रम के दौरान एक भावुक क्षण तब आया जब आरक्षी चंद्रेश भारद्वाज ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर पूरे माहौल को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। उनकी प्रस्तुति ने सभी को भावविभोर कर दिया और तालियों की गूंज से उनका स्वागत किया गया। आयोजन के संयोजक रणजीत यादव (खाली वाले गुरुजी), जो कि उपनिरीक्षक हैं, ने कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संचालित किया। महोत्सव स्थल पर बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे और सभी ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए राष्ट्र रक्षकों के प्रति सम्मान व्यक्त किया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

