नईदिल्ली,24 मार्च। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में एक बार फिर बल्लेबाजों का बोलबाला देखने को मिल सकता है, इस संस्करण कई खिलाड़ी ऐसे हैं जो अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से मैच का रुख पलटने का माद्दा रखते हैं। ये बल्लेबाज न सिर्फ तेजी से रन बनाते हैं, बल्कि बड़े-बड़े शॉट्स लगाकर गेंदबाजों पर दबाव भी बना सकते हैं। ऐसे में आइए उन बल्लेबाजों पर नजर डालते हैं जो आईपीएल 2026 में पहली गेंद से ही आक्रामक बल्लेबाजी कर मैच पलट सकते हैं।
आईपीएल के पिछले 3 संस्करणों में सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने 170 से अधिक की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है। जब यह खिलाड़ी लय में होता है तो विपक्षी गेंदबाजों के लिए उसे रोक पाना बेहद मुश्किल होता है। क्लासेन पहली ही गेंद से लंबे-लंबे छक्के लगाने के लिए जाने जाते हैं। आईपीएल के 49 मैचों में उन्होंने 169.72 की स्ट्राइक रेट से 1480 रन बनाए हैं, जिसमें 98 चौके और 89 छक्के शामिल हैं।
आईपीएल के पिछले कुछ संस्करणों में चेन्नई सुपरकिंग्स के स्टार ऑलराउंडर शिवम दुबे ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से खास पहचान बनाई है। स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ उनकी ताकत उन्हें बेहद खतरनाक बनाती है, जहां वह आसानी से बड़े शॉट्स खेलते नजर आते हैं। मध्य क्रम में बल्लेबाजी करते हुए दुबे ने कई मौकों पर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया है। उनके बल्ले से 79 मैच की 75 पारियों में 122 छक्के निकले हैं।
आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स के विस्फोटक बल्लेबाज निकोलस पूरन ने 196.25 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की थी। उन्होंने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से इस लीग में अपनी अलग पहचान बनाई है। वह क्रीज पर आते ही बड़े शॉट्स खेलने लगते हैं और कुछ ही गेंदों में मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं। आखिरी ओवरों में वह विपक्षी गेंदबाजों के लिए बड़ी चुनौती बन जाते हैं। ढ्ढक्करु में उनकी स्ट्राइक रेट 168.97 की रही है।
आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए टिम डेविड ने फिनिशर की भूमिका निभाई थी। वह आखिरी ओवरों में बड़े-बड़े छक्के लगाने के लिए जाने जाते हैं। पिछले संस्करण में इस खिलाड़ी ने 12 मैचों की 9 पारियों में 185.14 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे। दबाव की स्थिति में भी उनकी आक्रामक बल्लेबाजी टीम के लिए गेम चेंजर साबित होती हैं। ऐसे में आईपीएल 2026 में भी उनसे दमदार और प्रभावी प्रदर्शन की उम्मीदें रहेगी।
आईपीएल 2025 में जितेश शर्मा ने 176.35 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की थी। उन्होंने 11 पारियों में 24 चौके और 17 छक्के भी लगाए थे। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 85* रन रहा था। जितेश ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और मैच खत्म करने वाली क्षमता से खास पहचान बनाई है। वह दबाव के क्षणों में भी बड़े शॉट्स खेलने से नहीं हिचकते और टीम के लिए मैच जिताने की क्षमता रखते हैं।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

