गोसाईंगंज-अयोध्या 24 मार्च (आरएनएस)। गोसाईंगंज कोतवाली इलाके के बेनवा गांव में नाली के विवाद में मारपीट हो गयी।जिसमे चार लोग चोटिल हो गए।बेनवा गांव निवासी अंगनूराम का कहना है कि उसके दीवार के किनारे से सूर्यभान तिवारी व दिलीप तिवारी का पानी नाली से होकर बहता था।जिससे उसके दीवार दरारें आ जाती है।अपनी दीवार की सुरक्षा हेतु सूर्यभान से पूँछकर पक्की नाली का निर्माण शुरू करवाने जा रहा था।आरोप है कि तभी दिनेश तिवारी,सुरेश तिवारी,रामभुवाल तिवारी,सत्यम तिवारी,अनुराग तिवारी,चंदन तिवारी व वंदना तिवारी आये और लाठी,डंडे,ईट,गुम्मा लेकर उस पर और उसके पुत्र अजय,सुनीता व अनुभव पर टूट पड़े।एसओ शारदेन्दु दुबे के मुताबिक पीडित की तहरीर पर आरोपितों के खिलाफ केस दर्जकर मामले की पड़ताल कराई जा रही है।े
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

