गोसाईगंज-अयोध्या 24 मार्च (आरएनएस)। गोसाईगंज नगर पंचायत की टैक्सी स्टैंड की नीलामी सकुशल सम्पन्न हो गयी। नीलामी मंगलवार को अपने निर्धारित समय पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच श्रीनाथ सभागार में शुरू हुई। चेयरमैन डॉ विजयलक्ष्मी जायसवाल की अध्यक्षता व ईओ सीमा राय की मॉनिटरिंग में शुरू हुई नीलामी में कुल तीन लोगो ने भाग लिया, जिसमे सुल्तानपुर से विनयकुमार सिंह,कमला कॉन्ट्रेक्शन कुड़ेभार सुल्तानपुर व अम्बेडकरनगर के प्रतापपुर चमुर्खा के रीना सिंह ने भाग लिया। बोली बाइस लाख से शुरू हुई जो बढ़ते बढ़ते सत्ताईस लाख के ऊपर जा पहुंची। सबसे ज्यादा सत्ताईस लाख इक्यावन हजार की बोली विनयकुमार सिंह ने लगाई और नीलामी को अपने पक्ष में ले लिया। बीते साल की टैक्सी नीलामी की बात करे तो 2025-26 में नीलामी सत्ताईस लाख बारह हजार में हुई थी। देखा जाय तो 2025-26 के सापेक्ष में नगर पंचायत को उनतालिस हजार का अधिक राजस्व प्राप्त हुआ है। उक्त नीलामी सभासद अवधेश सोनी,जगदम्बा प्रसाद, ध्रुव भोजवाल, कालीचरण वर्मा,रविन्द्र यादव,करुणाकर वर्मा, प्रतिनिधि आलोक कुमार,श्यामलाल, पँचायत कर्मी खुशीराम,विपिन मिश्रा सहित सभी पंचायत कर्मी मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

