अयोध्या 24 मार्च (आरएनएस)। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या आवासीय परिसर की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई – प्रथम के सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन गोद लिए गांव डाभासेमर में 24 मार्च से 30 मार्च 2026 तक किया जा रहा है । समाज कार्य विभाग, दीक्षा भवन में शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. नीलम पाठक तथा विशिष्ट अतिथि, प्रो. मृदुला मिश्रा अधिष्ठाता कला संकाय द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करके किया गया । प्रो. पाठक ने कहा कि एनएसएस का उद्देश्य सामुदायिक सेवा के माध्यम से छात्रों के व्यक्तित्व का विकास करना है। प्रो. मिश्रा ने कहा कि सभी स्वयंसेवक अनुशासन और लगन के साथ इस शिविर में कार्यक्रम करें और विकसित भारत 2047 को ध्यान में रख कर कार्य करें। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. अनुज पटेल ने स्वयंसेवकों को बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से समाज सेवा की भावना सहयोग तथा आपसी भाईचारा को विकसित किया जाता है। राष्ट्रीय सेवा योजना के आवासीय परिसर के कार्यक्रमाधिकारी डॉ. दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि 7 दिनों तक चलने वाले इस विशेष शिविर में स्वयंसेवी जागरूकता कार्यक्रम ,स्वच्छता अभियान, वृक्षरोपण, स्वास्थ्य शिविर, महिला एवं बाल कल्याण, जैसे कार्यक्रम को आयोजित कर समाज सेवा संबंधित कार्य करेंगे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रभात कुमार सिंह ने किया कार्यक्रम के अंत में अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया ।इस अवसर पर पल्लव पांडे, स्वतंत्र त्रिपाठी, सीमा तिवारी एम एस डब्लू ,एमपीएच, बीएससी, बीए, के स्वयंसेवी / स्वयं सेविकाएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के द्वितीय दिवस में प्राथमिक विद्यालय डाभासेमर में फ्री डेंटल हेल्थ कैंप आयोजित किया जाएगा ।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

