अयोध्या 24 मार्च (आरएनएस)। महात्मा बनादास साहित्य सभा के तत्वावधान में महात्मा बनादास जी की 135वीं पुण्यतिथि के अवसर पर एक विचार-गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों, विद्वानों एवं छात्र-छात्राओं की सक्रिय सहभागिता रही।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि साकेत महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. दानपति तिवारी रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में अवध विश्वविद्यालय महाविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. जनमेजय तिवारी तथा महामंत्री प्रो. अमूल्य कुमार सिंह उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त प्रो. प्रणय कुमार त्रिपाठी, प्रो. उपमा वर्मा, प्रो. अनुराग मिश्र, डॉ. रिचा पाठक, डॉ. नीलम एवं डॉ. अमित कुमार तिवारी सहित अनेक शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। विचार-गोष्ठी में वक्ताओं ने महात्मा बनादास जी के जीवन, कृतित्व एवं समाज के प्रति उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने उनके आदर्शों को वर्तमान समय में प्रासंगिक बताते हुए युवाओं को उनके विचारों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम के आयोजक महंत अंकित दास ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए गोष्ठी के उद्देश्य पर प्रकाश डाला और सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। यह जानकारी सह मीडिया प्रभारी डॉक्टर रामलाल विश्वकर्मा ने दी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

