-जिलाधिकारी ने जनता दरबार में आमजन की सुनी समस्याएं
अयोध्या 24 मार्च (आरएनएस)। शासन की मंशानुरूप प्रतिदिन की भांति आज भी जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे द्वारा कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित जनता दरबार में आमजन की समस्याएं सुनी गईं। जनता दरबार में विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याओं एवं शिकायतों को जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया, जिनमें राजस्व, पुलिस, विकास कार्य, विद्युत, पेयजल, आवास एवं अन्य विभागों से संबंधित प्रकरण प्रमुख रूप से शामिल रहे। जिलाधिकारी ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए तथा प्रत्येक प्रकरण में पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता बरती जाए। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता आमजन की समस्याओं का शीघ्र समाधान करना है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

