अयोध्या 24 मार्च (आरएनएस)। जनगणना- 2027 के दृष्टिगत प्रमुख जनगणना अधिकारी/ जिलाधिकारी निखिल टी. फुंडे के आदेशानुसार जिला जनगणना अधिकारी/अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) अमित कुमार भट्ट व अपर नगर आयुक्त नगर निगम, अयोध्या एवं प्रशिक्षण हेतु नॉमित नोडल उप जिलाधिकारी/रेजीडेन्ट मजिस्ट्रेट तथा जिला सूचना विज्ञान अधिकारी ने प्रशिक्षण स्थान क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान, डाभासेमर, विकास खण्ड परिसर, नियर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, मसोधा, जनपद अयोध्या के प्रशिक्षण हाल में फील्ड ट्रेनरो का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यकम दीप प्रज्जवलित कर शुभारम्भ किया।
जिला जनगणना अधिकारी/अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) अयोध्या अमित कुमार भट्ट द्वारा बताया गया कि कार्यक्रम में प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनरों द्वारा प्रथम चरण के कुल 90 फील्ड ट्रेनरों को 25 मार्च तक प्रशिक्षण दिया जायेगा। प्रशिक्षण के दौरान फील्ड ट्रेनरों को प्रथम चरण में मकानों का सूचीकरण व मकानों की गणना के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी। इस दौरान मास्टर ट्रेनरों द्वारा फील्ड ट्रेनरों को जनगणना के उद्देश्य से कानूनी प्रावधानों और मकान सूचीकरण के सैद्धांतिक नियमों की जानकारी दी गयी। इसके साथ ही मोबाईल ऐप और डिजिटल पोर्टल का उपयोग व प्रगणकों को डेटा फीड करने के लिए तकनीकी विषयों के सम्बन्ध में बताया जायेगा। फील्ड वर्क का अभ्यास व मॉक एक्सरसाईज और अंत में शंका समाधान किया जायेगा। फील्ड ट्रेनर अपने-अपने आवंटित क्षेत्र / चार्ज में जाकर प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षित करेंगें। जनगणना कार्य दो चरण में सम्पादित किया जायेगा। प्रथम चरण 22 मई 2026 से 20 जून.2026 तक मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना एवं द्वितीय चरण 09 फरवरी 2027 से 28. फरवरी .2027 तक जनसंख्या गणना की जायेगी। इस मौके पर जनगणन निदेशालय से नियुक्त जनपद नोडल श्री शैलेन्द्र यादव तथा जनगणना लिपिक श्री विनोद कुमार सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहें।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

