अयोध्या 24 मार्च (आरएनएस)। जिला न्यायाधीश रणंजय कुमार वर्मा, जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर द्वारा जिला कारागार अयोध्या का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर प्रभारी अधीक्षक कारागार/ जेलर प्रदीप कुमार कश्यप, सीजेएम सुधांशु शेखर उपाध्याय, विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव रंजिनी शुक्ला उपस्थित रहीं। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कारागार की सुरक्षा व्यवस्था, बंदियों के आवास, साफ-सफाई, भोजन व्यवस्था, स्वास्थ्य सुविधाओं सहित अन्य व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने कारागार प्रशासन को निर्देशित किया कि बंदियों को नियमानुसार सभी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित कराई जाएं तथा स्वच्छता एवं सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखा जाए। अधिकारियों ने कारागार परिसर में विभिन्न बैरकों, चिकित्सालय, रसोईघर एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बंदियों के साथ संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी भी प्राप्त की और उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

