लखनऊ,( आरएनएस ) 24 मार्च 2026। उत्तर प्रदेश गो सेवा आयोग, लखनऊ में मंगलवार को आयोग और जर्मनी की एक संस्था के मध्य एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। इस अवसर पर गो सेवा आयोग के अध्यक्ष तथा जर्मनी से आए प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों द्वारा आयोग कार्यालय में औपचारिक रूप से समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।इस समझौते के अंतर्गत जर्मनी की संस्था द्वारा चयनित गौशालाओं को तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, जिनका चयन उत्तर प्रदेश गो सेवा आयोग द्वारा किया जाएगा। इसके साथ ही गौशालाओं के संचालन को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से क्षमता निर्माण तथा मानव संसाधन कौशल विकास के क्षेत्र में भी सहयोग प्रदान किया जाएगा, जिससे गौशालाओं का संचालन अधिक व्यवस्थित और प्रभावी बनाया जा सकेसमझौते के अंतर्गत किसी भी प्रकार की वित्तीय सहायता का प्रावधान नहीं रखा गया है। यह पूरी तरह तकनीकी सहयोग और कौशल उन्नयन पर आधारित पहल है, जिसका उद्देश्य गौशालाओं की कार्यप्रणाली को आधुनिक और सुदृढ़ बनाना है।इस पहल को प्रदेश की गौशालाओं को आत्मनिर्भर, सुव्यवस्थित और तकनीकी रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

