लखनऊ( आरएनएस ), 24 मार्च 2026। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री तथा जनपद जौनपुर के प्रभारी मंत्री ए.के. शर्मा ने जिलाधिकारी कार्यालय में कोर समिति तथा जिला प्रशासनिक एवं समन्वय समिति की बैठक की। इस दौरान जनपद के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर तेजी से पूर्ण किया जाए तथा शासन की योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक समयबद्ध रूप से पहुंचाया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और कार्यों की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए।बैठक में जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए विभिन्न स्थानीय विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया। इस पर मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभागों के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए विकास कार्यों को गति देने पर विशेष जोर दिया, जिससे जनपद के विकास कार्यों में अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित की जा सके।इस अवसर पर बदलापुर विधायक रमेश चंद्र मिश्र, शाहगंज विधायक रमेश सिंह, विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह प्रिंशु, जिला अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह, जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र, पुलिस अधीक्षक कुमार अनुपम सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

