लखनऊ,( आरएनएस ) 24 मार्च 2026। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जनपद मिर्जापुर स्थित पावन धाम विंध्याचल शक्तिपीठ मंदिर में माँ विंध्यवासिनी के दर्शन कर विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, शक्ति एवं उन्नति की मंगलकामना करते हुए माँ से आशीर्वाद प्राप्त किया।उप मुख्यमंत्री ने कहा कि विंध्याचल धाम देश के प्रमुख शक्तिपीठों में से एक है, जहाँ विराजमान माँ विंध्यवासिनी श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं। यह धाम आस्था, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्वितीय केंद्र है, जहाँ पहुंचकर प्रत्येक व्यक्ति को आत्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा की अनुभूति होती है।उन्होंने कहा कि माँ विंध्यवासिनी आदिशक्ति का स्वरूप हैं, जो अपने भक्तों को संकटों से उबारकर उन्हें शक्ति, साहस और समृद्धि प्रदान करती हैं। प्रदेश की खुशहाली, विकास और जनकल्याण के लिए उन्होंने माँ से विशेष प्रार्थना की।विंध्याचल प्रवास के दौरान उप मुख्यमंत्री ने मां काली खोह मंदिर, भैरव नाथ मंदिर तथा मां अष्टभुजा मंदिर में भी विधिवत दर्शन-पूजन किया। इन सभी शक्तिपीठों का विशेष धार्मिक महत्व है और यह क्षेत्र देवी उपासना की पावन त्रिकोण परिक्रमा का प्रमुख केंद्र माना जाता है। काली खोह में माँ काली के उग्र रूप, अष्टभुजा मंदिर में माँ के दिव्य स्वरूप तथा भैरव नाथ मंदिर में रक्षक देवता के रूप में भगवान भैरव की उपासना की जाती है, जो श्रद्धालुओं को सुरक्षा और शक्ति प्रदान करते हैं।उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि विंध्याचल धाम केवल आस्था का केंद्र ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा की जीवंत विरासत भी है। यहाँ आने वाले श्रद्धालु माँ के आशीर्वाद से आत्मबल प्राप्त करते हैं और जीवन में नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ते हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों के लिए माँ विंध्यवासिनी से प्रार्थना की कि सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उन्नति बनी रहे तथा उत्तर प्रदेश निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर होता रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

