लखनऊ( आरएनएस ), 24 मार्च 2026। उत्तर प्रदेश गो सेवा आयोग, लखनऊ में आयोग तथा जर्मनी की एक संस्था के मध्य एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। इस अवसर पर गो सेवा आयोग के अध्यक्ष तथा जर्मनी की संस्था के प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों द्वारा आयोग कार्यालय में औपचारिक रूप से समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर संपन्न किए गए।इस समझौते के अंतर्गत जर्मनी की संस्था द्वारा चयनित गौशालाओं को तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, जिनका चयन उत्तर प्रदेश गो सेवा आयोग द्वारा किया जाएगा। साथ ही गौशालाओं के संचालन को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से क्षमता निर्माण तथा मानव संसाधन कौशल विकास के क्षेत्र में भी सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा।इस समझौते की विशेषता यह है कि इसके अंतर्गत किसी भी प्रकार की वित्तीय सहायता का प्रावधान नहीं रखा गया है। यह पहल पूर्णत: तकनीकी सहयोग तथा कौशल उन्नयन पर आधारित है, जिससे गौशालाओं के प्रबंधन और संचालन को अधिक प्रभावी बनाया जा सके।यह पहल प्रदेश की गौशालाओं को आत्मनिर्भर, सुव्यवस्थित तथा तकनीकी रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगी और इससे गौ संरक्षण एवं संवर्धन कार्यों को नई दिशा मिलने की अपेक्षा है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

