लखनऊ, 24 मार्च, 2026। प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, प्रयागराज में आयोजित तीन दिवसीय ‘संकल्प 2026Ó राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए युवाओं से कौशल आधारित शिक्षा अपनाकर आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में सरकार, शैक्षणिक संस्थानों, उद्योग जगत तथा नवउद्यमों के मध्य समन्वय अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इसी समन्वित प्रयास के माध्यम से देश को आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य साकार किया जा सकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि केवल उपाधि प्राप्त करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि कौशल आधारित शिक्षा ही युवाओं को रोजगार तथा उद्यमिता के लिए सक्षम बनाती है।उन्होंने युवाओं को कृत्रिम बुद्धिमत्ता, ड्रोन प्रौद्योगिकी, त्रि-आयामी मुद्रण तथा अभिकल्पन जैसी आधुनिक तकनीकों में दक्षता प्राप्त करने की सलाह देते हुए नवाचार की दिशा में निरंतर आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर संस्थान के निदेशक आर. एस. वर्मा ने बताया कि यह सम्मेलन “आत्मनिर्भर नेतृत्व और समृद्धि के लिए कौशल और ज्ञान का पोषण” विषय पर आधारित है, जिसमें देशभर के 50 से अधिक विशेषज्ञ अपने विचार साझा करेंगे। उन्होंने बताया कि सम्मेलन में 700 से अधिक प्रतिभागी तथा 40 अंतिम चरण की टीमें अपने अभिनव प्रारूप प्रस्तुत करेंगी।कार्यक्रम में शिवकुमार शर्मा, मुकुल एस. सुतावने एवं सुशील कुमार सहित विभिन्न संस्थानों तथा उद्योग जगत के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस आयोजन में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (काशी हिंदू विश्वविद्यालय), भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान प्रयागराज तथा इलाहाबाद विश्वविद्यालय का भी सहयोग प्राप्त हो रहा है।संकल्प 2026Ó सम्मेलन को पांच प्रमुख खंडों—संकल्प नई सोच, संकल्प वार्ता, संकल्प संवाद, संकल्प नवाचार एवं संकल्प सृजन—में विभाजित किया गया है। इसके अंतर्गत 50 से अधिक नवउद्यम निवेशकों के समक्ष अपने विचार प्रस्तुत करेंगे। साथ ही विभिन्न कार्यशालाओं, गोलमेज चर्चाओं तथा विज्ञान प्रदर्शनी के माध्यम से युवाओं को नवाचार एवं कौशल विकास से जुड़े अनेक अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

