लखनऊ, ( आरएनएस )24 मार्च, 2026। प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने विधानसभा कार्यालय, लखनऊ में बेसिक शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों एवं डिलाइट प्रतिनिधियों के साथ विभागीय योजनाओं की प्रगति एवं क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार प्रत्येक बालक-बालिका तक समावेशी एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर सुधार और नवाचार के माध्यम से विद्यार्थियों को बेहतर अवसर उपलब्ध करा रही है। विशेष रूप से बालिका शिक्षा को बढ़ावा देते हुए उन्हें सुरक्षित, सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए ठोस प्रयास किए जा रहे हैं।समीक्षा बैठक के दौरान मंत्री ने निर्देश दिया कि बेसिक शिक्षा विभाग के लिए निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व सम्मेलन आयोजित कर बड़ी कंपनियों को विभाग की योजनाओं से जोड़ा जाए, जिससे निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व के माध्यम से विद्यालयों के निर्माण, स्मार्ट कक्षाओं की स्थापना तथा आधारभूत सुविधाओं के विकास में सहयोग प्राप्त किया जा सके।मंत्री संदीप सिंह ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि समेकित विद्यालयों, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के उन्नयन, कौशल विकास कार्यक्रमों तथा स्मार्ट कक्षाओं की स्थापना जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर समग्र कार्ययोजना तैयार की जाए। उन्होंने कहा कि निजी विद्यालयों की मान्यता प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाने के लिए नई नीति पर भी कार्य किया जा रहा है, जिससे शिक्षा व्यवस्था को अधिक सुव्यवस्थित और प्रभावी बनाया जा सके।बैठक में प्रदेश की अर्थव्यवस्था को एक ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचाने के लक्ष्य के अंतर्गत शिक्षा क्षेत्र की भूमिका पर भी विस्तृत चर्चा की गई। अधिकारियों ने अवगत कराया कि विभिन्न संस्थाओं के साथ औद्योगिक सहयोग को बढ़ाया जा रहा है तथा शिक्षा क्षेत्र में नवाचार और कौशल विकास को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य शिक्षा को केवल सुलभ बनाना ही नहीं, बल्कि उसे गुणवत्तापूर्ण, तकनीक-संपन्न और रोजगारोन्मुख बनाना है, जिससे प्रदेश के विद्यार्थी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा के लिए पूर्ण रूप से तैयार हो सकें।बैठक में अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा, महानिदेशक शिक्षा मोनिका रानी सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

