लखनऊ( आरएनएस ), 24 मार्च, 2026। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के अंतर्गत जनपद झांसी के बुंदेलखंड महाविद्यालय में आयोजित वृहद रोजगार मेले में युवाओं को बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर प्राप्त हुए। इस रोजगार मेले में कुल 3728 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया, जिनमें से 2719 युवाओं को विभिन्न कंपनियों द्वारा नियुक्ति प्रस्ताव प्रदान किए गए। मेले में 84 राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक कंपनियों ने भाग लेते हुए लगभग 15,000 रिक्त पदों पर चयन प्रक्रिया संचालित की।कार्यक्रम में महिलाओं, दिव्यांगजनों तथा ‘शून्य गरीबीÓ श्रेणी के युवाओं की विशेष भागीदारी देखने को मिली। चयनित अभ्यर्थियों में 580 महिलाएं शामिल रहीं, जिन्होंने विनिर्माण, सूचना प्रौद्योगिकी तथा सेवा क्षेत्र में अपनी योग्यता के आधार पर रोजगार प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त ‘शून्य गरीबीÓ वर्ग के 159 युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त हुए, जिससे उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन की दिशा बनी। वहीं 27 दिव्यांगजन भी अपनी क्षमता के बल पर चयनित हुए।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य बाबूलाल तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को उनके गृह जनपद के निकट ही रोजगार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि कौशल विकास मिशन के माध्यम से युवाओं को व्यावसायिक प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है, जिससे बुंदेलखंड क्षेत्र के युवा देशभर में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष पवन कुमार गौतम ने कहा कि सरकार द्वारा पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से युवाओं को व्यापक अवसर प्रदान किए जा रहे हैं।कार्यक्रम के दौरान मंचासीन अतिथियों द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र भी वितरित किए गए। नियुक्ति प्राप्त करने वालों में पूर्वा खरे, हर्षिता खरे, रूपा मकरानी, अर्शी मकरानी, जेनिफा, दिव्या, अलीशा बानो, टीना, काजल, सचिन, मोहिनी, सुनीता, हरिशंकर, विशाखा, खुशबू, शैलजा तथा लव ओझा सहित अन्य अभ्यर्थी शामिल रहे।दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के मुख्य परिचालन अधिकारी आशीष कुमार ने बताया कि इस मेले में डिजिटल पंजीकरण के लिए क्यूआर कोड आधारित व्यवस्था लागू की गई, जिससे अभ्यर्थियों को सुविधा प्राप्त हुई और चयन प्रक्रिया अधिक पारदर्शी बनी।कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी जुनैद अहमद, संयुक्त निदेशक आशीष कुमार दुबे, प्रधानाचार्य सुजीत कुमार श्रीवास्तव सहित अनेक अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

