0 भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक ने शहर में करोड़ों के विकास कार्यों की दी सौगात
= केशव सल्होत्रा =
जगदलपुर, 25 मार्च (आरएनएस)। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने बुधवार को जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में 22 करोड़ 67 लाख से अधिक के विकास कार्यों का विधिवत भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। इसमें शहर में सड़क संपर्क , स्वास्थ्य सेवा को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया। जो बस्तर के समग्र विकास के प्रति राज्य सरकार की संकल्प व प्रतिबद्धता को दर्शाता है। जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत माडिय़ा चौक से बोधधाट थाना तक सड़क चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य लागत 04 करोड़ 99 लाख रुपए , जगदलपुर महारानी अस्पताल में हिमोडायलिसिस,पैलिएटिव,व कैंसर क्लिनिक बील्डिग भवन का भूमिपूजन कार्य का लागत 04 करोड़ 62 लाख रुपए, महारानी अस्पताल में रूक्रष्ठ बील्डिग भवन का भूमिपूजन कार्य लागत 04 करोड़ 30 लाख रुपए, जगदलपुर में 02 नग वित्त कार्यालय भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन लागत 07 करोड़ 95 लाख रुपए एवं उप संचालक उधान भवन निर्माण कार्य लोकार्पण लागत 80 लाख रुपए कुल 22 करोड़ 67 लाख रुपए के विकास कार्यों का विधिवत भूमिपूजन व लोकार्पण भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव के द्वारा विधिवत किया गया।
इस अवसर पर संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव ने कहा कि हमारी सरकार बस्तर को मुख्यधारा से जोडऩे और बुनियादी सुविधाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। बस्तर में स्वास्थ्य सुविधा को बेहतर बनाने को लेकर हम सजगता के साथ कार्य कर रहे हैं। बस्तर की जनता के बेहतर स्वास्थ्य सेवा को मजबूत करने महारानी अस्पताल में कैंसर क्लिनिक बील्डिग भवन एवं रूक्रष्ठ भवन का भूमिपूजन किया गया। इसके निर्माण से बस्तर के जनता को स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। बस्तर में स्वास्थ्य सेवा को मजबूत करने हम लगातार प्रयासरत हैं। रूक्रष्ठ भवन एवं हिमोडायलिसिस पैलिएटिव व कैंसर क्लिनिक बील्डिग भवन निर्माण से लोगों को काफी सुविधा होगी। श्री देव ने कहा कि आज जिन सड़कों, भवनों की आधारशिला रखी गई है, वे महज निर्माण कार्य नहीं, बल्कि प्रगति के रास्ते हैं। श्री देव ने कहा मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में हमारे जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही हमारी सुशासन की पहचान है। शहर के बहुप्रतीक्षित सड़क निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जा रहा । शहर के माडिया चौक से बोधधाट थाना तक सड़क चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण निर्माण कार्य जनता की मांग रही जिससे मांग के अनुरूप सड़कों के निर्माण कराया जा रहा है जिससे प्राथमिकता के साथ सड़कों का लगातार निमार्ण कार्य किया जा रहा है । सड़क के निर्माण से जनता को आवागमन में सुविधा होगी। हमारा लक्ष्य है कि जगदलपुर शहर का कोई भी क्षेत्र का विकास में अधूरा ना रहे। विकास कार्य में राशि की कमी नहीं होगी। शहर में लगातार चौमुखी विकास कार्य हो रहे है । विकास अनवरत जारी रहेगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं उप मुख्यमंत्रीअरुण साव का सहृदय धन्यवाद व आभार व्यक्त किया।
वहीं बेवरेज कारपोरेशन अध्यक्ष श्रीनिवास राव ने कहा कि जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में लगातार विकास कार्य तेज गति के साथ हो रहे हैं। जनता के मांग के अनुरूप विकास कार्य हो रहे हैं। विधायक किरण देव के नेतृत्व में विकास के पथ पर लगातार विकास की गाथा गढ़ रही है। वहीं निगम अध्यक्ष श्री खेमसिंह देवांगन ने कहा आज विभिन्न विकास कार्यों का विधिवत भूमिपूजन लोकार्पण किया गया । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव के नेतृत्व में जगदलपुर में लगातार चौमुखी विकास कार्य हो रहे हैं। करोड़ों के विकास कार्यों का विधायक हमारे किरण देव ने जनता को सौगात दी। जिसका आज मांग पूरी हुई। इस दौरान बेवरेज कारपोरेशन अध्यक्ष श्रीनिवास राव, निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, पूर्व महापौर श्रीमती सफीरा साहू,एम आई सी सदस्य निर्मल पानीग्राही, पार्षद आलोक अवस्थी,राजेश चौधरी, गिरिजा गुप्ता,रोशन सिसोदिया,बंसती समरथ ,पीतामह नायक,मंडल अध्यक्ष प्रकाश झा,अविनाश श्रीवास्तव, आर्येंद्र सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष महेश्वरी ठाकुर, युवा मोर्चा अध्यक्ष अभिलाष यादव, पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष नीलाम्बर सेठिया, एवं सुधा मिश्रा,लक्ष्मी कश्यप, अविनाश गौतम,मनोज ठाकुर, पीडब्ल्यूडी एसडीओ गोकुल पात्र,अलावा वार्डवासी व पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित थे।
0
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

