मेरठ 25 मार्च (आरएनएस)। आज विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी डा0 वी0के0 सिंह की अध्यक्षता में किसान दिवस बैठक आहूत की गई। बैठक में किसानों को विगत माह में आई कुल 46 शिकायतों की परिपालन आख्या पढ़कर सुनाई गई।
जिलाधिकारी द्वारा कई शिकायतों की गुणवत्तापरक आख्या ना होने पर संबंधित विभाग को वापस कर दिया गया। किसानों द्वारा जल निगम की 01, तहसील की 02, ग्राम्य विकास विभाग की 01, पीडब्ल्यूडी की 02, सिंचाई विभाग की 01, गन्ना विभाग की 01, पंचायत राज विभाग की 01 तथा चकबंदी विभाग की 01 शिकायत सहित कुल 10 शिकायतें की गई, जिनको जिलाधिकारी के माध्यम से सभी संबंधित विभागों को भेजा जायेगा।
इस अवसर पर सीडीओ नूपुर गोयल, जिला विकास अधिकारी श्वेतांक सिंह, उप कृषि निदेशक नीलेश चौरसिया, जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी व किसान उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

