रुड़की,25 मार्च (आरएनएस)। राजकीय फार्मेसी अधिकारी संघ के जिला अध्यक्ष बृजेश कुमार ने कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा को पुष्पगुच्छ भेंटकर शुभकामनाएं दी। वहीं, जिला मंत्री एसपी बडोला और मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज नवानी ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। कैबिनेट मंत्री बत्रा ने कहा कि वह जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश मेठानी, फार्मेसी अधिकारी निस्कांत सिरोहा, आशुतोष कुमार, विनोद कुमार, विपिन बर्मन आदि मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

