देहरादून,25 मार्च (आरएनएस)। तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। अमेजन वेब सर्विसेज के सहयोग से यह संस्थान भारत की पहली ‘जेनएआई-पावर्ड कैंपस’ यूनिवर्सिटी बन गई है। इस साझेदारी के तहत 5000 से अधिक छात्र-छात्राओं को क्लाउड कंप्यूटिंग, मशीन लर्निंग और जनरेटिव एआई जैसी उन्नत तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। विश्वविद्यालय के सिल्वर जुबली कन्वेंशन सेंटर में ‘एआई एवरीव्हायर फॉर एवरीवन’ विषय पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में एडब्लूएस (भारत एवं दक्षिण एशिया) के डेटा और एआई हेड बिस्वजीत दास ने छात्रों को नोवा-2 और डिजीयात्रा जैसे आधुनिक टूल्स का लाइव डेमो दिया। ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के चेयरमैन प्रो. डॉ. कमल घनशाला ने बिस्वजीत दास को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इंडस्ट्री अकैडमिया लीड तेजस्वी घनशाला ने कहा कि एआई अब हमारे जीवन का अनिवार्य हिस्सा बन चुका है। इस महत्वपूर्ण अवसर पर ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. अमित आर. भट्ट, डीम्ड यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. नरपिंदर सिंह, प्रो-वीसी डॉ. संतोष एस. सर्राफ, कुलसचिव डॉ. नरेश कुमार शर्मा, डीन डॉ. डी.आर. गंगोडकर और एडब्लूएस कॉर्डिनेटर डॉ. आकांक्षा गुप्ता उपस्थित रहीं। साथ ही एडब्लूएस टीम से सुमित गुप्ता, प्रशांत प्रियम सहित अन्य पदाधिकारी व शिक्षक-छात्राएं मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

