-संयुक्त पेंशनर्स कल्याण समिति ने प्रीतम सिंह के नेतृत्व में उठाई समस्याएं, डीएम के माध्यम से सौंपा ज्ञापन
अयोध्या 25 मार्च (आरएनएस)। संयुक्त पेंशनर्स कल्याण समिति उत्तर प्रदेश के बैनर तले पेंशनर्स ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। लोक निर्माण विभाग के गेट के बाहर आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में पेंशनर्स शामिल हुए।
मंडल संयोजक प्रीतम सिंह के नेतृत्व में पेंशनर्स ने काली पट्टी बांधकर सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई और अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की मंडल संयोजक प्रीतम सिंह ने कहा कि लंबे समय से उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है, जिससे उन्हें आर्थिक और सामाजिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है इस दौरान पेंशनर्स ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से मजिस्ट्रेट को सौंपा। ज्ञापन में पेंशन से जुड़ी समस्याओं के जल्द समाधान की मांग की गई।प्रदर्शन के दौरान पेंशनर्स ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई, तो आगे और बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर कोषाध्यक्ष इंजीनियर भारत जी गुप्ता जनपद अध्यक्ष इंजीनियर रवि श्रीवास्तव जनपद सचिव इंजीनियर राजेंद्र कुमार सोनकर रामकिशोर त्रिपाठी विकास सिंह आरपी ओझा योगेंद्र चौधरी रघुनाथ वर्मा सहित बड़ी संख्या में पेंशनर मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

